नागौर, राजस्थान।
नागौर जिले के परबतसर में बहुत समय से सरकारी कॉलेज की मांग उठाई जा रही थी, इसके लिए कई छात्र संगठनों ने आंदोलन भी किये थे। हाल ही में परबतसर से निवार्चित विधायक रामनिवास गावड़िया ने भी इसके लिए काफी प्रयास किये थे। युवाओं ने गावड़िया से मिलकर सरकारी कॉलेज की मांग भी की थी, गावड़िया खुद सबसे युवा विधायक हैं, इसलिए उन्होंने इस के लिए पूरी तरह से प्रयास किये थे।
अब परबतसर में भी खुलेगा सरकारी कॉलेज
विधायक रामनिवास गावड़िया के इन प्रयासों को अब सफलता मिल गई हैं, क्योंकि अब परबतसर में सरकारी कॉलेज खुलने जा रहा हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को विधानसभा में इस कॉलेज के खुलने की घोषणा कर दी हैं। इस घोषणा के बाद विधायक गावड़िया ने मुख्यमंत्री गहलोत का आभार व्यक्त किया और परबतसर क्षेत्र में युवाओं में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी क्योंकि कई सालों से छात्र इस कॉलेज के लिए प्रयास कर रहे थे।

Tnxx for comment