आंनदपाल के एक भाई को मिली, लेकिन दूसरे को नहीं, जाने कब होगा अंतिम संस्कार?

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान के कुख्यात गैंगेस्टर रहे आंनदपाल सिंह की मां निर्मल कंवर का निधन मंगलवार को हो गया था, लेकिन परिवार ने उनका दाह संस्कार नहीं किया हैं, क्योंकि आनंदपाल के दोनों भाई अभी भी जेल में बंद हैं। बुधवार को दोनों भाइयों के लिए पैरोल की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे नामंजूर कर दिया गया था। लेकिन देर रात तक आनंदपाल ले छोटे भाई रूपेंद्रपाल को पैरोल की मंजूरी मिल गई।

आज 12 बजे होगा निर्मल कंवर का दाह संस्कार

एक को पैरोल मिलने के बाद परिवार ने आज ही दाह संस्कार करने की बात कही हैं, हालांकि दूसरे भाई मंजीत सिंह के लिए आज फिर से पैरोल मांगी जाएगी। आज 12 बजे लाडनूं में अंतिम संस्कार का समय रखा गया हैं। हम आपको बता दे कि आंनदपाल सिंह जून 2017 में राजस्थान पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया था, आनंदपाल पर हत्या, डकैती, चोरी के अनेक मुकदमें थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default