जयपुर, राजस्थान।
जिला परिषद और पंचायत समिति के उपचुनाव के बाद अब राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव भी होने है। यह विधानसभा उपचुनाव राजस्थान की 2 सीटों पर होने वाले है। इन दोनों ही सीटों से चुने गए विधायक लोकसभा चुनावों में जीतकर सांसद बन गए, इसलिए उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया हैं। नियम के अनुसार 6 महीने के अंतर्गत इन दोनों सीटों पर उपचुनाव करवाना होगा। आने वाले समय मे चुनाव आयोग इन दोनों सीटों पर चुनाव की घोषणा कर सकता हैं।
इसमे पहली सीट नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट हैं, जहां से रालोपा के हनुमान बेनिवाल ने इस्तीफा दे दिया हैं, क्योंकि वो नागौर से सांसद बन गए है। इसमें दूसरी सीट झुंझुनूं जिले की मंडावा सीट हैं, जहां से बीजेपी के नरेंद्र खीचड़ ने इस्तीफा दे दिया हैं।, क्योंकि वो झुंझुनूं से सांसद चुने गए है।
रालोपा और भाजपा एक-एक सीट पर उपचुनाव लड़ सकती हैं
राजस्थान में भाजपा और रालोपा में गठबंधन हैं, इसलिए इस उपचुनाव में यह दोनों पार्टियां एक-एक सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं। क्योंकि खींवसर विधानसभा रालोपा का गढ़ हैं, इसलिए रालोपा इस सीट को किसी हाल में नहीं छोड़ सकती, वहीं मंडावा सीट पर बीजेपी ने ही विधानसभा चुनाव में बाजी मारी थी, इसलिए भाजपा यहां से दांव खेल सकती हैं। हालांकि अभी तक दोनों ही पार्टियों ने उपचुनाव की कोई परिपाटी तैयार नहीं की हैं, लेकिन सूत्रों की माने तो कुछ ऐसा ही यह दोनों पार्टियां उपचुनाव में करने वाली हैं।

Tnxx for comment