दिल्ली।
आज लोकसभा में नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल ने समर्थन मूल्य पर खरीदी गई उपज की बकाया राशि राज्य सरकार को देने की मांग की। लगभग 122 करोड़ रुपये की राशि अभी केंद्र सरकार में बकाया हैं, इस राशि की उपज सरकार ने किसानों से खरीद ली हैं, लेकिन अभी तक किसानों को इस उपज का मूल्य नहीं मिला है। बेनिवाल ने केंद्र सरकार से निवेदन किया हैं, ताकि जल्द से जल्द किसानों को अपनी बेची हुई उपज का मूल्य मिल सके।
साथ ही बेनिवाल ने एक नई सुझाव भी दिया हैं कि केंद्र सरकार एक ऐसी व्यवस्था करे, जिसमे किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचे और उसे उस फसल का मूल्य 3 दिनों के अंदर-अंदर मिल जाए, ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो और किसान मजबूरीवश अपनी फसल हर किसी व्यापारी को नहीं बेचे, ऐसा होने पर हर किसान अपनी फसल समर्थन मूल्य पर ही बेचेगा और किसान को अपनी फसल का सही दाम भी मिलेगा।

Tnxx for comment