कांग्रेस अध्यक्ष पद के उमीदवार मोतीलाल वोरा राजस्थान के नागौर जिले के ही रहने वाले हैं

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्‍तीफा देने के बाद वरिष्‍ठ नेता मोतीलाल वोरा को अंतरिम अध्‍यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर है। वोरा का राजस्‍थान के नागौर जिले से गहरा रिश्‍ता है। यहां उनका अक्‍सर आना जाना लगा रहता है।

जानकारी के अनुसार वोरा का परिवार मूलत नागौर का ही है. यहां उनका पैत्रक मकान भी बताया जाता है। साथ ही नागौर में ही उनका ससुराल है। उनके ससुराल का मकान यहां हीराबाडी बताया जाता है। यहां सेवानिव्रत लेखा अधिकारी मगनराज पुरोहित उनके साले हैं। पुष्‍करणा समाज के लोगों का कहना है कि करीब दो साल पहले वोरा का नागौर आना हुआ था। वे अक्‍सर पारिवारिक कार्यक्रमों में यहां आतेे रहते हैं। उनकी एक भतीजी की शादी भी नागौर में ही हुई है।


कांग्रेस के कददावर नेता मोतीलाल वोरा का जन्‍म नागौर जिले की लाडनूं तहसील के गांव निम्बी जोधा में  20 दिसम्‍बर 1928 को हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षाा भी यहीं हुई।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default