चुरू, राजस्थान।
चुरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव गगोर निवासी सहदेव कुमार पूनियां जम्मू में शहीद हो गए है, पूनियां बीएसफ की 9 वीं बटालियन में तैनात थे। सहदेव पूनियां की देह को आज पंचतत्व में विलीन किया जाएगा, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी देह को हिसार राजगढ़ हाइवे से तिरंगा यात्रा के साथ लाया जा रहा हैं। मंगलवार सुबह उनकी देह राजगढ़ पहुंच गई हैं। आज 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूनियां के शहीद होने से क्षेत्र में शोक की लहर हैं।

Tnxx for comment