मेड़ता, नागौर।
मेड़ता में विधायक इंदिरा देवी बावरी ने शहर की चारभुजा धर्मशाला में एक निशुल्क चिकित्सकीय शिविर का शुभारंभ किया हैं, इस शिविर में नाक और गले से सम्बंधित बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। यह शिविर जयपुर के सिद्धम नाक गला हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया हैं, इसके अलावा मेड़ता में यह शिविर शहर के जागरूक सेवा संस्थान के तत्वावधान में लगाया गया हैं, इस शिविर के शुभारंभ में मुख्य अतिथि रालोपा विधायक इंदिरा देवी बावरी थी, जिन्होंने फीता काटकर इस शिविर की शुरुआत की।
इस शिविर में नाक और गले से ग्रसित कई लोग आ रहे है और वे अपनी बीमारियों का निःशुल्क इलाज भी करवा रहे है, शिविर में कई प्रकार की जांचे भी निःशुल्क हैं।

Tnxx for comment