राजस्थान के नागौर जिले के मकराना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा हैं, यहाँ तीन इंसानी दरिन्दों ने एक मासूम बकरी को ही अपना हवस का शिकार बना लिया है। मकराना के बोरावड़ के पास कालाडूंगरी के पास स्थित एक खेत से तीन लोगो ने एक बकरी को अगवा किया और पास में ही मार्बल के ढेर के पास ले गए, जहाँ उन्होंने बकरी के पैर और मुंह बांध कर बकरी के साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार खेत मे कर रही बकरियों में से आरोपियों ने एक साल की बकरी को अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को 5 बजे एक गड़रिये की नजर दुष्कर्मियों पर पड़ी, जब वो चिल्लाया तो आरोपी भागकर फरार हो गए। गड़रिये ने घटनास्थल पर ग्रामीणों को इकट्ठा किया, लेकिन आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो सकी। यह मामला बोरावड़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tnxx for comment