बाड़मेर जिले की गिड़ा तहसील के गांव निम्बा की ढाणी में आज एक ऊँट की मौत हो गई, निम्बा की ढाणी में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत बनी एक पानी की टँकी में मुहं फँसने के कारण ऊँट की मौत हुई हैं। ऊँट पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था, जब उसे कहीं पर पानी नहीं मिला तो, ऊँट ने टँकी में ही मुंह द्व दिया, जिसके कारण उसका मुंह टँकी में फंस गया और ऊँट की मौत हो गई।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि नियमानुसार इस टँकी का ढक्कन बन्द रहना चाहिए, खुला रहने की वजह से ही यह घटना हुई हैं। इस जगह यह दूसरी घटना हुई हैं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर कानूनी कार्यवाही की मांग की हैं। अभी तक जलदाय विभाग मौन हैं, किसी ने हादसे की जिम्मेदारी नहीं ली हैं।

Tnxx for comment