दिल्ली।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनिवाल ने मंगलवार को लोकसभा में पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की सरकार पर सवाल खड़े कर दिए। हनुमान बेनिवाल ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जोधपुर और दिल्ली एम्स में सांसदों ने जातिगत आधार से डॉक्टरों और अन्य सहायकों को भर दिया, वो भी बिना किसी विज्ञप्ति निकाले हुए, इन मामलों में कई भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आए हैं और लोगों को इस जातिगत आधार के कारण परेशानी भी हो रही हैं।
नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल ने यह मुद्दा स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठाया और इस बिल पर चर्चा करने की बात कही। बेनिवाल ने कहा कि एम्स कोई दुकान नहीं, जिसमें ऐसे ही हर किसी लोगो को भर दिया, ऐसे तो फिर जनता का विश्वास ही उठ जाएगा और वो एम्स में जाना नहीं चाहेंगे।

Tnxx for comment