उपसचेतक महेंद्र चौधरी के अथक प्रयासों के बाद अब नावां में कृषि महाविद्यालय की घोषणा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में राजस्थान प्रदेश में 4 नए कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की हैं, यह कृषि महाविद्यालय राजसमंद, जयपुर, बारां और नागौर में खोले जाएंगे। विधानसभा उपसचेतक महेंद्र चौधरी ने अपने क्षेत्र नावां में कृषि महाविद्यालय खोलने के लिए काफी प्रयास किए, जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नावां में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की हैं।

नावां में कृषि महाविद्यालय की घोषणा के बाद क्षेत्र की जनता ने खुशी जाहिर की हैं। यह कृषि महाविद्यालय नागौर का पहला कृषि महाविद्यालय होगा। इस महाविद्यालय के खुलने से नागौर सहित आस-पास के जिलों के युवाओं को कृषि संकाय में स्नातक करने की सुविधा रहेगी। इसके अलावा इस बजट में नावां विधानसभा के कुचामन में ब्लड बैंक खोलने की भी घोषणा की गई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default