मेड़ता की जनता को आज विधायक इंदिरा देवी बावरी ने सरकार से एक बड़ी सौगात दिलवाई हैं, इसके लिए विधायक ने सदन में मांग भी उठाई थी। सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से वित्तिय बजट के दौरान मेड़ता सिटी के राजकीय चिकित्सालय को ट्रोमा सेंटर में क्रमोन्त करने की सौगात दी गई हैं, इस घोषणा के बाद मेडता विधायक इन्दिरा देवी बावरी ने ख़ुशी जाहिर करते हुये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है।
19 जुलाई को।विधानसभा में विधायक इन्दिरा देवी बावरी ने कहा कि मेड़ता की चिकित्सा व्यवस्था पुरी तरह से लड़खड़ाई हुई हैं, यहां पर बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की मांग को उन्होंने सदन में पुरजोर रूप रखते हुये 100 बेंड के हॉस्पिटल की मांग की थी। उन्होंने कहा कि मेड़ता सिटी को ट्रोमा सेंटर की सौगात मिलने से यहाँ की जनता को बड़ी राहत मिली है ।

Tnxx for comment