मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम आवास पर रखी डिनर पार्टी, सभी विधायकों ने लिया भाग

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

बुधवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पर एक बड़ी डिनर पार्टी का आयोजन किया गया, यह डिनर पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आयोजित की गई थी, इस पार्टी में राजस्थान विधानसभा के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया था। ढलती शाम से ही मुख्यमंत्री आवास पर सभी दलों के विधायक सीएम आवास पहुंचने लगे। कांग्रेस सहित भाजपा, बसपा, माकपा और रालोपा नेताओ ने भी इस पार्टी में भाग लिया।

यह डिनर पार्टी विधानसभा के दूसरे सत्र के बाद आयोजित की गई हैं। इस बजट सत्र में नेताओं में जो भी आपसी खींचतान हुई, उसको भुलाने के लिए एकता का संदेश देने के लिए इस पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित तमाम नेताओं ने इस पार्टी में भाग लिया।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default