विधायक बलजीत यादव ने अपने वेतन से भैंस खरीदकर दी गरीब विधवा को

INC News
0

अलवर, राजस्थान।

अलवर की बहरोड़ विधानसभा से विधायक बलजीत यादव इसलिए चर्चा में हैं, उन्होंने अपने मासिक वेतन से एक लाख रुपये की भैंस खरीदकर एक गरीब विधवा को दी हैं। विधायक ने बहरोड़ क्षेत्र के गण्डाला गांव की एक महिला को उसकी 2 भैंस चोरी होने पर एक भैंस खरीदकर दी हैं। गौरतलब हैं कि कुछ दिन पहले महिला की 2 भैंस खो गई थी, उस समय विधायक ने पुलिस अधिकारियों को चोरी हुई भैंस को खोजने का आदेश दिया था।

पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल भी की, लेकिन पुलिस टीम भैंस को खोजने में असमर्थ रही। महिला काफी गरीब और विधवा भी हैं। इसलिए विधायक ने अपने वेतन से एक भैंस खरीदकर महिला को दी। विधायक बलजीत यादव के इस काम की चर्चा आज अलवर ही नहीं पूरे राजस्थान में हो रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default