जयपुर, राजस्थान।
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि अब किसान के मृत्यु होने के बाद सम्बन्धित सर्किल के पटवारी को किसान के घर जाकर नामांतरण करना होगा। इस कार्य में पटवारी के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच को भी जाना होगा। इससे किसानों को तहसील तक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
सामान्तया जब कोई किसान की मृत्यु हो जाती हैं, तो उसके नाम को दूसरे के नामान्तरण करने के लिए तहसील तक कई चक्कर काटने पड़ते हैं, साथ ही इसमे होने वाला खर्च भी अधिक होता हैं। इसी समस्या को देखते हुए राजस्व विभाग ने यह कदम उठाया हैं। सरकार अब 2000 पटवारी भर्ती परीक्षा भी आयोजित करने जा रही हैं, इसके लिए सरकार ने वितीय और विभागीय अनुमति दे दी हैं।

Tnxx for comment