विधायक मुकेश भाकर ने प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया को विधानसभा में ऐसे दिया जवाब

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

विधानसभा में न्याय और प्रशासन पर चर्चा के दौरान प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर कई हमले किये, गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि गहलोत सरकार के आने के बाद अपराधों में बढ़ोतरी हुई हैं। इस बयान ले बाद लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने गुलाबचंद कटारिया पर विधानसभा में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले 6 महीने अपराध इसलिए बढ़ गए है कि अब पुलिस थानों में पुलिस मुकदमे दर्ज कर रही हैं, आपके पिछले 5 सालों में दलितों और आदिवासियों पर कई तरह से अत्याचार किया गया, लेकिन उनके मुकदमे लिखने वाला कोई नहीं था, आपके राज में कोर्ट में भी गैंगवार हो गया, इसके अलावा जेलों में हथियार भी पहुंच गए थे और जेल के अंदर लोगों को मारा गया था। उस समय पुलिस दलितों और आदिवासियों के मुकदमे दर्ज नहीं करती थी।

लाडनूं में एडीजे कोर्ट खोलने और बरड़वा थाने को फिर से शुरू करने की मांग

विधायक मुकेश भाकर ने विधानसभा में अपने विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के सामान्य कोर्ट को एडीजे कोर्ट में बदलने की मांग की, ताकि लम्बित पड़े कई मुकदमों का परिणाम जल्द निकल सके। इसके अलावा भाकर ने बरड़वा गांव की चौकी को थाने में तब्दील करने की मांग की, ताकि लोगों को इस क्षेत्र में एक नया थाना मिल सके।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default