सांसद बेनीवाल आज नागौर में लेंगें अपनी पार्टी रालोपा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

आज शाम नागौर से निर्वाचित सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल अपने नागौर आवास पर अपनी पार्टी रालोपा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगें। सांसद बेनिवाल हर रविवार की तरह इस बार भी दिल्ली से अपने क्षेत्र नागौर आ रहे है। सांसद बेनीवाल लोकसभा में चल रहे सत्र में भाग लेने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक लगातार दिल्ली में ही रुक रहे है, उसके अलावा शनिवार और रविवार अपने गृह क्षेत्र के लोगों के साथ बिता रहे हैं, इस दौरान वो जनसुनवाई भी करते है।

आज बेनीवाल शाम 4 बजे दिल्ली से नागौर पहुंचेगे, उसके बाद अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग लेंगे। इस मीटिंग में रालोपा आगे की रणनीति तैयार कर सकती हैं। रालोपा के सामने अब पंचायत चुनाव है, इन चुनावों में रालोपा के पास बड़ा मौका हैं और इस चुनाव में पार्टी पूरे राजस्थान में दस्तक दे सकती हैं। गौरतलब हैं कि राजस्थान में पंचायत चुनाव जनवरी 2020 में होने जा रहे है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default