लकवे का इलाज कराने अमेरिका से बुटाटी आई यह महिला, बोली यहाँ पर हैं सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर जिले के बुटाटी धाम को आज भारत मे हर कोई जानता हैं, इस धाम में पूरे भारत से लकवे के रोगी हर साल आते हैं और यहाँ अपने लकवे का ईलाज करवाकर वापस जाते हैं। लेकिन अब देश के साथ विदेश में भी बुटाटी धाम का नाम चल रहा हैं। अब अमेरिका के शिकागों से एक महिला अपना ईलाज करवाने नागौर जिले के बुटाटी धाम पहुंची। यह महिला इसी मंदिर में ठहरी हैं और अपना इलाज करवा रही हैं।

अमेरिका के शिकागों की जेनिफर क्राफ्ट नाम की महिला को साल 2014 में बाइक एक्सीडेंट में गहरी चोट लगी थी, जिसके कारण उनके कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा हैं। इस महिला को मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही बुटाटी धाम का पता चला तो यह महिला अमेरिका से भारत आ गई। अब महिला जेनिफर का कहना हैं कि इस मंदिर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हैं और यह असर कर रहा हैं।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default