दिल्ली।
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। भाजपा अभी राष्ट्रीय स्तर का सदस्यता अभियान चला रही हैं और इसी अभियान के तहत सपना चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ली हैं। सपना ने रविवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सपना चौधरी के ट्वीट करके भी यह जानकारी दी, उन्होंने लिखा कि देशभक्त पार्टी का दामन थामा।
लोकसभा चुनावों से पहले एक खबर वायरल हुई थी कि सपना चौधरी ने कांग्रेस जॉइन कर ली हैं, लेकिन बाद में इस खबर को खुद सपना चौधरी ने खण्डित किया था। लेकिन अब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। इसकी जानकारी खुद भी उन्होंने दी हैं।

Tnxx for comment