कॉमरेड बलवान पूनिया के संघर्ष की हुई जीत, बन्द हुए किसानों की जमीन कुर्की के नोटिस

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान सरकार की कर्जमाफी के बाद भी प्रदेश में जमीन कुर्की के नोटिस जारी हो रहे थे, इस मामले को विधानसभा में हनुमानगढ़ जिले की भादरा विधानसभा से विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां ने उठाया था और सरकार को आंदोलन की भी चेतावनी दी था। माकपा विधायक बलवान ने कहा था कि जब कर्जमाफी हो गई हैं, तो नोटिस क्यों आ रहे है। बलवान पूनियां ने विधानसभा में नारों से लिखा हुआ एक बैनर पहनकर विधानसभा में एंट्री की थी, उस दिन बलवान पूनियां काफी चर्चा में रहे थे।

अब हुई बलवान पूनियां के संघर्ष की जीत, बन्द हुए कुर्की के आदेश

बलवान पूनियां के यह मामला उठाने के बाद ही सरकार ने संज्ञान लिया है। प्रदेश के सयुंक्त शासन सचिव ने एक नोटिस जारी कर बैंको को जमीन कुर्की के आदेश बन्द करने को कहा हैं। शासन सचिव ने लिखा है कि राज्य सरकार ने किसानों की कर्जमाफी कर दी, लेकिन उसके बावजूद भी जमीन कुर्की के नोटिस जारी हो रहे हैं, सरकार जल्द ही कर्जमाफी की प्रक्रिया पूरी करेगी, इसलिए यह नोटिस बन्द किये जाए।

यह मामला विधानसभा में बलवान पूनियां ने ही उठाया था। उन्होंने काफी मार्मिक और दहाड़ के साथ किसानों का पक्ष सरकार के सामने रखा था, कब उनके संघर्षों की जीत आपके सामने हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default