नागौर, राजस्थान।
राजस्थान में इस बार राजस्थान की गहलोत सरकार ने सरकारी स्कूलों को भी अंग्रेजी माध्यम में बदल दिया हैं, यह एक बड़ा फैंसला हैं। हर जिले में एक-एक स्कूल इंग्लिश मीडियम में चलाने का फैंसला लिया है। लेकिन इन स्कूलों के लिए पहले से चल रही सरकारी स्कूलों को ही अंग्रेजी माध्यम में बदला हैं, जिसके कारण उन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को अब उस स्कूल में नहीं पढ़ने दिया जाएगा। ऐसा ही मामला राजस्थान के नागौर से आया हैं।
नागौर के गिनानी की सरकारी स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में बदला हैं, जिसके बाद स्कूल में हिंदी माध्यम में पढ़ रही सैंकड़ो लड़कियां अब उस स्कूल में नहीं पढ़ सकेगी। इसके लिए लड़कियों ने सांसद हनुमान बेनीवाल के सामने गुहार लगाई हैं। बेनीवाल ने रविवार को उच्च अधिकारियों से इस सम्बंध में बातचीत की हैं। आज बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को ट्वीट करके इस मामले से अवगत करवाया हैं। बेनीवाल का कहना हैं कि अंग्रेजी माध्यम का फैंसला अच्छा है, लेकिन ऐसे सैंकड़ो लड़कियों को पढ़ाई से वंचित नहीं किया जा सकता हैं। सरकार को या तो नया मकान बनाने की सोचनी चाहिए।

Tnxx for comment