उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश में हो रही घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को ठहराया जिम्मेदार

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

पिछले महीनों से प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है, क्योंकि इन दिनों में कानून व्यवस्था काफी बेहाल है। विधानसभा में विपक्ष सत्ता पक्ष की गहलोत सरकार को हर दिन घेरते हुए नजर आ रहा हैं। भाजपा नेता और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ में भी आज विधानसभा में कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए और उन्होंने इस बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि गृह विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है।

राठौड़ में हाल ही में चुरू में जेल में बंद एक दलित युवक की मृत्यु को लेकर भी विधानसभा में सवाल उठाए, हालांकि सरकार ने कल रात चुरू एसपी को एपीओ कर दिया हैं। इसके अलावा उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने जयपुर में बजरी माफियाओं के द्वारा एक आम आदमी की हत्या का मामला भी विधानसभा में उठाया हैं, उन्होंने इन मुद्दों के जरिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरने का पूरा प्रयास किया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default