रालोपा नेता नारायण बेनीवाल ने किसानों के साथ खींवसर डिस्कॉम का किया घेराव

INC News
0

खींवसर, नागौर।

शुक्रवार शाम को खींवसर में अजमेर विद्युत विभाग ले कार्यालय में किसानों ने काफी देर तक डिस्कॉम कर्मचारियों के साथ बहस की और डिस्कॉम की लापरवाही को किसानों ने मिलकर एसडीएम को बताई। रालोपा नेता नारायण बेनीवाल के नेतृत्व में किसानों ने डिस्कॉम कार्यालय का घेराव किया और डिस्कॉम के सहायक अभियंता को उनकी लापरवाही पर बातचीत की, बातचीत इतनी बढ़ गई कि सहायक अभियंता ने अपने शर्ट को निकाल दिया। 

किसानों ने आरोप लगाया हैं कि विद्युत कनेक्शन को लेकर डिस्कॉम कई तरह की लापरवाही बरत रहा हैं। बिना वरीयता के डिस्कॉम ने बिजली का सामान जारी कर दिया, जिसके कारण उचित किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलकर दूसरे अनुचित लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे है। किसानों ने इस मामले में डिस्कॉम को चेतावनी भी दी हैं कि अगर ऐसे ही अनियमितता चलती रही तो कार्यालय के सामने बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default