अजमेर, राजस्थान।
लोकसभा में सोमवार को अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र के किशनगढ़ एयरपोर्ट को लेकर अपनी कई मांगे मांगी। उन्होंने किशनगढ़ में पुणे और मुंबई से भी फ्लाइट के संचालन की मांग की, इसके साथ ही किशनगढ़ एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने की मांग की, ताकि इस रनवे पर बड़े जहाज उतर सके।
सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि किशनगढ़ एयरपोर्ट पर दिन में फ्लाइट का संचालन हो रहा हैं, रात्रिकालीन संचालन के लिए सिर्फ अनुमति बाकी हैं, उसको जल्द अनुमति देकर इस एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन संचालन भी करवाये। अजमेर में ब्रह्मा का एकमात्र विश्व प्रसिद्ध मंदिर, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह हैं, तो साथ मे किशनगढ़ मार्बल के लिए प्रसिद्ध हैं, इसलिए यहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, इस कारण इस दिशा में जल्द कार्य करवाये।

Tnxx for comment