लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने सदन में शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर यह मांगे रखी

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को शिक्षा को लेकर चर्चा की गई, इस चर्चा में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने भी भाग लिया। विधायक भाकर ने राजस्थान में शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर अपने विचार रखे। भाकर ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब पूरे देश मे राजस्थान विश्वविद्यालय का नाम लिया जाता था, लेकिन गिरते स्तर के कारण राजस्थान विश्वविद्यालय भारत के सभी विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर चला गया।

 विधायक भाकर ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर भी सदन में आवाज उठाई, उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय में फर्जी तरीके से की गई भर्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री से जांच की मांग की। भाकर ने आरोप लगाया कि राजस्थान विश्वविद्यालय में उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों से कई प्रोफेसर लाकर भर दिए गए, जिनका उस पर कोई हक  नहीं हैं, इसमे उन्होंने भ्रष्टाचार का भी कहा और जांच की मांग की।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default