डीडवाना विधायक चेतन डूडी ने की डीडवाना में जनसुनवाई और स्कूलों में बाल सभाएं

INC News
0

डीडवाना, नागौर।

नागौर जिले की डीडवाना विधानसभा से विधायक चेतन डूडी ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम रखा। डीडवाना क्षेत्र के गांवों से सैंकड़ो लोग अपनी समस्याएं लेकर विधायक डूडी के पास पहुंचे। विधायक डूडी ने कई समस्याओं का निस्तारण तो तुरंत ही कर दिया, बाकी समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। 


सरकारी स्कूलों में ज्यादा बच्चे प्रवेश ले, इसलिए किया बाल सभाओ का आयोजन

वहीँ डीडवाना के ग्रामीण क्षेत्रों में कल कई जगहों पर बाल सभाओ का भी आयोजन किया, ताकि सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा बच्चे एडमिशन ले। इन बाल सभाओ में विधायक चेतन डूडी ने भी भाग लिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जागरूक बने और अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाए। इन बाल सभाओ में विधायक डूडी ने स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default