सऊदी अरब की जेल म।बन्द गोविंद भाकर के लिए 52 लाख की राशि जुटी, अब चाहिए सिर्फ इतनी ही राशि

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

7 साल पहले सऊदी अरब गए गोविंद भाकर को वापस भारत लाने की मुहिम ने अब तेजी पकड़ ली हैं, इस मुहिम के साथ लोगों का कारवां बढ़ता चला आ रहा हैं और यही कारण हैं कि गोविंद भाकर के लिए 52 लाख की राशि इकठ्ठी कर ली गई हैं। गोविंद भाकर सऊदी अरब की जेल में बंद हैं, वो 7 साल पहले भारत से सऊदी अरब रुपए कमाने गया था, जहां उसको ड्राइवर का काम दिया गया था। कम्पनी ने गाड़ी बिना इन्सुरेंस दे दी, जिस गाड़ी स्व एक्सीडेंट हो गया, इसलिए गोविंद भाकर को सऊदी अरब की जेल में बंद कर दिया।

गोविंद भाकर पर 60 लाख का जुर्माना लगा हुआ हैं। उनकी घर की हालत काफी दयनीय हैं, बुजुर्ग पिता अब अपने एकलौते बेटे के लिए कुछ नहीं कर सकते। समाज के युवाओं ने गोविंद भाकर को रिहा करवाने के लिए 3-4 महीने पहले एक मुहिम शुरू की थी, ताकि भाकर को छुड़वाने के लिए इतनी बड़ी रकम इकट्टी की जा सके। इस मुहिम में समय तो लगा, लेकिन इतनी बड़ी राशि आज इकट्टा हो गई हैं। 52 लाख रुपए सोशल मीडिया के माध्यम से इकट्ठे करना कोई छोटी बात नहीं हैं।

गोविंद भाकर नागौर जिले की लाडनूं तहसील के गांव रताऊ का रहने वाला हैं, उनके पिता मोहनराम चौधरी ने कर्ज लेकर अपने बेटे को विदेश भेजा था, जो 7 साल बाद भी अपने घर नहीं आ सका। भाकर ने 7 साल से अपनी पत्नी और बच्चों को भी नहीं देखा हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default