जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य बजट-2019-20 पेश करते हुए सौगातों को पिटारा खोल दिया. गहलोत के बजट भाषण में जयपुर में 21 करोड़ की लागत से बनेगा करियर कॉउंसलिंग सेंटर, महिलाओं के लिए 1000 करोड़ की इंदिरा प्रियदर्शनी निधि योजना की घोषणा के साथ मुख्यमंत्री मुद्रा योजना की घोषणा के करते हुए युवाओं को स्वरोजगार के लिए 1 लाख तक कर्ज देने की घोषणा की गई. बजट में 75 हजार नई भर्तियों की घोषणा भी की गई. जयपुर को मेट्रो फेज टू की सौगात देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा में राज्य बजट पेश करते हुए ये 20 बड़ी घोषणाएं की।
बजट की खास बातें, जाने एक साथ
75 हजार नई भर्तियों की घोषणा भी की है.
ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग के लिए 1000 करोड़ के किसान कल्याण कोष बनाने की घोषणा की है.
राजस्थान में गली मोहल्लो में जनता क्लीनिक खुलेंगे
पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोका जाएगा
किसानों को ब्याज मुक्त फसली लोन मिलेगा
नेशनल गेम्स की तर्ज पर राज्य गेम्स
राज्य में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू
युवाओं को गांधी दर्शन से रुबरु कराएंगे, जयपुर बनेगा गांधी संस्थान
शहीदों के परिवारोॆं को स्टांप ड्यूटी में छूट
पद विजेताओ को 25 लाख या 25 बीघा जमीन
अब अस्पातलों में 90 जांचे मुफ्त, सीटी स्कैन और एमआरआई भी मुफ्त
इस साल का पूरा कर्ज चुकाने वाले किसानों का ब्याज माफ
2200 किलोमीटर सड़को का निर्माण
नवीन सौर और पवन उर्जा नीति लाएगी. हर घर पर सौर उर्जा पैनल काे बढ़ावा
बिजली उत्पादन के लिए दस वर्षीय कार्ययोजना लागू करेंगे
आवारा पशुओं से आजादी के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला
राजस्थान में चार नए राजमार्ग का निर्माण
पुष्कर और नाथद्धारा में बिजली की लाईनें भूमिगत होगी
बिजली की छीजत रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे.
अनुपयोगी जमीन पर सोलर प्लांट लगेंगे

Tnxx for comment