बजट सत्र के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में उठाए यह मुद्दे

INC News
0

दिल्ली।

लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा करते समय नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी अपनी राय मोदी सरकार के बजट पर दी। बेनीवाल ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया हैं, यह इस बजट की सबसे बड़ी बात है। इस बजट में किसानों, जवानों के साथ व्यापारी वर्ग का भी ध्यान रखा गया हैं, साथ ही छोटे दुकानदारों के पेंशन की व्यवस्था करना भी इस बजट का एक बड़ा कदम हैं। मैं इस बजट के लिए पीएम मोदी सहित वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद करना चाहूंगा।

पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो- हनुमान बेनीवाल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस बजट पर सुझाव देते हुए कहा कि हम बजट के साथ है, लेकिन जो पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, उनको कम करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूँ। इसके अलावा बेनीवाल ने गांवों में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांवों में बन रही सड़कों के मामले में उस क्षेत्र के सांसद से सुझाव लेने की भी बात कही।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default