पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर बोला हमला

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

आज राजस्थान की गहलोत सरकार ने अपना पूर्णकालिक बजट पेश कर दिया हैं। एक और गहलोत सरकार इस बजट को लेकर वाहवाही लूट रहे हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर हमला बोला। वसुंधरा राजे ने इस बजट को काफी निराशजनक बताया, वहीं  वसुंधरा राजे ने बताया कि राजस्थान की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा 

चुनाव से पहले कई लोकलुभावने वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार का पहला बजट काफी निराशाजनक है। मुख्यमंत्री जी ने हताश मन से सदन में बजट की औपचारिकताएं पूरी की है, जिसके बाद आम आदमी अब स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है।
किसानों को सम्पूर्ण कर्जमाफी, युवाओं को 3500 रु बेरोजगारी भत्ता जैसे सपने दिखाने वाली गहलोत सरकार से आमजन को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन इस बजट में ऐसी कोई नीति नहीं है जिससे निम्न व मध्यम वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हो सके व युवाओं के सपने साकार हो सके। कांग्रेस सरकार चुनाव के समय जारी अपने जनघोषणा पत्र को भूल चुकी है। बजट में जब कुछ था ही नहीं, तो कम से कम CM गहलोत जी को प्रदेश में फैली अराजकता के लिए जनता से माफी ही मांग लेनी चाहिए थी।
कांग्रेस सरकार ने भाजपा सरकार की ग्रामीण गौरव पथ, किसान कर्जमाफी, कृषक कल्याण कोष, MJSA, प्रदेशभर में अंबेडकर भवन, किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण जैसी योजनाओं का नाम परिवर्तन करके जनता को गुमराह करने व स्वयं वाह-वाही बटोरने का प्रयास किया है। विडम्बना देखिए,राज्य सरकार वित्तीय स्थिति के संबंध में पिछली सरकार पर आरोप लगाकर लोकतंत्र के मंदिर में झूठ बोलने का प्रयास कर रही है। सच तो यह है कि दिल्ली से लेकर जयपुर तक कई धड़ों में बंटी कांग्रेस सरकार के पास ऐसी कोई नीति नहीं है जिससे जन अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सके। 
कांग्रेस सरकार द्वारा जारी बजट गुड गवर्नेंस के नाम पर जनता से कुठाराघात है। जिससे प्रदेश आगे बढ़ना तो दूर, भाजपा सरकार ने विकास को जो गति दी थी, वह भी धीमी पड़ जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default