अब बेनीवाल ने लोकसभा में जम्मू कश्मीर की धारा 370 को हटाने की मांग भी कर दी

INC News
0

दिल्ली।

लोकसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने आज जम्मू कश्मीर में व्याप्त धारा 370 हटाने की मांग भी कर दी, बेनीवाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर से जल्द धारा 370 हटा देनी चाहिए, ताकि कश्मीर की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। बेनीवाल ने आज लोकसभा में अपने लोकसभा क्षेत्र नागौर में रेलवे लाइन को लेकर कई सवाल उठाए और कई बड़ी ट्रेनों के ठहराव को लेकर भी बेनीवाल ने मांग रखी।

बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान प्रदेश के लोग भारत के हर राज्य में मिल जाएंगे, पूरे देश मे रहते हुए भी उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कत होती हैं, क्योंकि राजस्थान में रेलवे की सुविधा काफी कम है। वहीं उन्होंने अपने गृह क्षेत्र नागौर के बारे में बात करते हुए कई बड़ी रेलों के ठहराव की मांग की।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default