किसान नेता रामेश्वर डूडी ने नहीं मनाया जन्मदिन तो समर्थकों ने ऐसे बनाया जन्मदिन को।खास

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

आज राजस्थान के किसान नेता के नाम से मशहूर और कांग्रेस के दिग्गज जाट नेता रामेश्वर डूडी का जन्मदिन हैं। रामेश्वर डूडी ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैंसला लिया है, ऐसा उन्होंने बाड़मेर के जसोल में हुए हादसे को लेकर किया हैं। उनको इस हादसे से काफी दुःख पहुंचा। लेकिन उनके जन्मदिन को डूडी के समर्थकों ने इतना खास बना दिया हैं, जो अविस्मरणीय भी हैं। डूडी के जन्मदिन पर जगह-जगह समर्थको ने पेड़-पौधे लगाए।

कई जगहों पर गायों को गुड़ और चारा खिलाकर समर्थको ने अपने नेता रामेश्वर डूडी का जन्मदिन मनाया तो बीकानेर में व्यापारी वर्ग ने अस्पताल में 5 कूलर और 101 पंखे भेंट करके रामेश्वर डूडी का जन्मदिन मनाया। बीकानेर सहित जयपुर, जोधपुर, नागौर सहित सभी बड़े शहरों में उनका जन्मदिन कुछ इसी तरीके से मनाया गया। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित तमाम बड़े नेताओं, मंत्रियो और विधायकों ने रामेश्वर डूडी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए कामना भी की।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default