नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में कृषि उपकरणों को GST से बाहर करने की मांग की

INC News
0

दिल्ली।

लोकसभा के पहले सत्र में राजस्थान प्रदेश की नागौर लोकसभा से सांसद बने हनुमान बेनीवाल हर दिन अपने सवालो को लेकर चर्चा में हैं। बेनीवाल हर दिन लोकसभा में कोई न कोई नहीं मांग रख रहे है। आज बेनीवाल ने लोकसभा में कृषि उपकरणों को GST से बाहर करने की मांग की। बेनिवाल ने इस लोकसभा के सत्र में कृषि उपकरणों को लेकर सवाल लगाया था, जिसका जवाब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया हैं।

दरअसल अधिकांश कृषि उपकरण जीएसटी से बाहर ही रखे गए है, लेकिन अभी भी कुछ कृषि उपकरण ऐसे हैं, जो अभी तक जीएसटी के दायरे में आते हैं। इसलिए बेनीवाल की मांग  की हैं कि कृषि से जुड़े हुए सभी उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया जाए। हम आपको बता दे कि ट्रेक्टर, थ्रेसर, सिंचाई के उपकरण अभी भी जीएसटी के दायरे में आते है, इन उपकरणों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लागू होती हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default