परबतसर, नागौर।
परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया में आज अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम में परबतसर विधानसभा क्षेत्र से कई लोग विधायक गावड़िया के पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने मौखिक और लिखित दोनों रूप में गावड़िया को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। गावड़िया ने कई सार्वजनिक समस्याओं का निस्तारण तुरन्त ही कर दिया, तो कई बड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने जनता को आश्वासन दिया। लोगों ने अधिकतर सार्वजनिक समस्याएं विधायक के साथ शेयर की।


Tnxx for comment