पायलट किसान के घर तो रुके, लेकिन उनके साथ ये VIP सुविधाएं भी थी, देखें खास रिपोर्ट

INC News
0

जालौर, राजस्थान।

राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मारवाड़ के दौरे पर है, रविवार को उन्होंने जालौर में एक किसान के घर पर आसरा लिया। वो ठेठ देशी अंदाज में दिखाई दिए, उनकी इस अंदाज की फ़ोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। मीडिया में सोमवार को पूरे दिन पायलट की ही चर्चा होती रही। पायलट ने खुद वो फ़ोटो शेयर किए, जिनमें वो खेत मे सो रहे हैं, देशी खाना खा रहे है, वही अपनी दाढ़ी बना रहे है। लेकिन इन सब के पीछे एक और सच भी छुपा हुआ है, वो हम आपको दिखाने जा रहे है।

पायलट किसान तो बने, लेकिन किसान के पास यह VIP सुविधाएं नहीं होती

पायलट ने एक रात किसान के घर पर रहकर खुद को किसान साबित किया। लेकिन उनके साथ दर्जनों गाड़िया भी थी, उनके साथ पुलिस की पूरी सुरक्षा टीम भी मौजूद थी। यहाँ तक कि पायलट के पास खेत मे भी RO फिल्टर पानी का कैन भी नजर आ रहा था। और तो और पायलट के लिए खेत मे स्पेशल पंखा भी लगा हुआ था। इन सब बातों को देखते हैं, तो आमतौर पर किसान के पास ऐसा कुछ नहीं होता हैं। हम आपको इन सब की फ़ोटो भी दिखा रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default