चेन्नई, तमिलनाडु।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को तमिलनाडु के चेन्नई दौरे पर थे। चेन्नई में जाट समाज ने बेनीवाल के सांसद बनने की खुशी में एक बड़ा प्रोग्राम रखा था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चेन्नई के समस्त समाजो के राजस्थान वासियों ने भाग लिया था। बेनीवाल सोमवार शाम को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उसके बाद बेनीवाल ने कार्यक्रम में शिरकत की।
लोकसभा में भी अब गूँजेगा वीर तेजाजी का जयकारा- बेनीवाल
बेनीवाल ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने राजस्थान की धरती में रालोपा नाम का एक नया पेड़ लगाया हैं। हमने कम समय मे 3 विधायक विधानसभा में भेजें, अब सांसद बनने के बाद दिल्ली में वीर तेजाजी का जयकारा लगाएंगे। देश की संसद में राजस्थान की हितों की लड़ाई आपका भाई लड़ेगा और राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की सिफारिश होगी।
हम आपको बता दे कि विधानसभा में शपथ लेते समय तत्कालीन विधायक हनुमान बेनीवाल ने शपथ के बाद वीर तेजाजी का जयकारा लगाया था, जो काफी चर्चा का विषय बना था। इस बार लोकसभा में बेनीवाल शपथ लेने जा रहे है, हो सकता हैं वहां पर भी बेनीवाल यही जयकारा लगाए।

Tnxx for comment