गहलोत सरकार अब जाने वाली हैं, उनका जहाज डूब रहा हैं- राजेन्द्र राठौड़

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ बाड़मेर दौरे पर थे, इस वक्त उन्होंने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार में अब कोई समन्वय नहीं हैं, वोट की चोट से गहलोत सरकार ने मानसिक संतुलन खो दिया हैं। गहलोत पर निशाना साधते हुए राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि उनकी आंतरिक कलह अब सड़कों तक पहुंच गई हैं।

गहलोत सरकार का जहाज अब डूबने वाला हैं- राजेन्द्र राठौड़

विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा कि उनकी सरकार का जहाज अब डूबने जा रहा हैं, क्योंकि उनके जहाज से अब एक-एक आदमी कूदने लग गया हैं। राजस्थान में ऐसा आज तक नहीं हुआ कि राज्य की सरकार लोकसभा चुनावों में शून्य पर आउट हो जाए, इस कारण उनको बड़ा झटका लगा है और सभी एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे है।गहलोत सरकार को अभी कोई चलाने वाला नहीं हैं, वह अपने आप चल रही हैं, सरकारी नोकरशाह इस सरकार को फिलहाल चला रहे हैं, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default