Video: अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने लोकसभा में उठाई यह मांग, अजमेर में इस समस्या को लेकर बोले चौधरी

INC News
0

अजमेर, राजस्थान।

देश की संसद लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला सत्र चल रहा हैं। अब सभी सांसद अपने क्षेत्र से सम्बंधित समस्याएं संसद के सामने रख रहे है। आज राजस्थान प्रदेश की अजमेर लोकसभा सीट से सांसद भागीरथ चौधरी ने लोकसभा में पानी की समस्या पर विस्तार पूर्वक बात करके इस समस्या को रखा। भागीरथ चौधरी ने अजमेर क्षेत्र में भयंकर पानी की समस्या बताई और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की।


भागीरथ चौधरी ने कहा कि अजमेर में पानी की पूर्ति करने के लिए सिर्फ बीसलपुर बांध हैं, लेकिन उससे गांवो में पानी की पूर्ति होते होते 10 दिन लग जाते है, वही शहरों में 5 दिन बाद पानी आता हैं, ऐसे में इस गर्मी में लोगों का बिना पानी बुरा हाल है, राजस्थान में वसुंधरा सरकार ने बीसलपुर योजना को लेकर प्रयास किये थे, लेकिन दुर्भाग्य वश राजस्थान में गहलोत सरकार आ गई और अब वो योजना वहीं की वहीं पड़ी हैं। मैं सदन में आपके माध्यम से जल मंत्री से इस समस्या के समाधान की मांग करता हूँ।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default