जयपुर, राजस्थान।
आज राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र शुरू होने जा रहा हैं। इस सत्र में राज्य की गहलोत सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। विधानसभा सी पी जोशी ने इस सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी, ताकि सत्र शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चल सके। इसी सत्र में मुख्यमंत्री गहलोत खुद बजट पेश करेंगें। सरकार बनाने के बाद वो पहला बजट पेश करने जा रहे है।
सूत्रों के अनुसार यह विधानसभा सत्र काफी हंगामेदार हो सकता हैं, क्योंकि पिछले दिनों राज्य में काफी आरजकता का माहौल बन गया था, कानून व्यवस्था काफी बहाल हो गई, इन मुद्दों पर विपक्षी दल गहलोत सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। भाजपा ने गहलोत सरकार को घेरने के लिए नए प्लान बनाये हैं। अब देखा जाएगा कि इस विधानसभा सत्र में क्या-क्या होता हैं? मुख्यमंत्री गहलोत अपने बजट में क्या पेश करते हैं?

Tnxx for comment