विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाजपा, रालोपा और माकपा भी हुई शामिल

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र कल गुरुवार को शुरू होने जा रहा हैं। सभी पार्टियों ने इस सत्र की तैयारियां पूरी कर ली, लेकिन इस बीच विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने विधानसभा में सर्वदलीय बैठक बुलाई हैं। आज हुई इस बैठक में कांग्रेस सहित राजस्थान की सभी पार्टियों ने भाग लिया। इनमें भाजपा, रालोपा, बसपा, माकपा और बिटीपी भी शामिल है। इस बैठक में विधानसभा में चलने वाली कार्यवाही को लेकर चर्चा की गई।

विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने सभी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने को कहा, नियमों के आधार पर ही विधानसभा में बोलने को कहा, वहीं शांतिपूर्ण तरीके स्व विधानसभा में अपने सवाल पूछने को कहा। विपक्षी दलों से विधानसभा अध्यक्ष ने अपील करके विधानसभा की कार्यवाही में कोई बाधा नहीं डालने को कहा। सभी दलों ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे इस सत्र को अच्छे तरीके से चलाएंगे।

इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, मुख्यमंत्री गहलोत, प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, रालोपा नेता पुखराज गर्ग, माकपा नेता बलवान पूनियां सहित सभी दलों के नेता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default