जिला परिषद के उपचुनावों में भी अब RLP दिखाएगी अपना दमखम

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

राजस्थान में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अभी तक विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में ही अपनी किस्मत आजमाई हैं। इन दोनों ही चुनावों में पार्टी को सकारात्मक परिणाम मिले। अब रालोपा इन बड़े चुनावों के अलावा छोटे चुनावों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे है। जिला परिषद के उपचुनाव ने भी रालोपा ने चुनाव लड़ने का फैंसला किया हैं।

जोधपुर जिला परिषद के वार्ड संख्या 25 में उपचुनाव होने है। इस उपचुनाव में रालोपा ने अपना प्रत्याशी उतार दिया हैं। रालोपा ने अपने युवा नेता राजूराम खोजा की पत्नी अनिता चौधरी को इस वार्ड से टिकट दिया हैं। अनिता चौधरी रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल और जोधपुर के भोपालगढ़ से विधायक पुखराज गर्ग के निर्देशानुसार चुनाव लड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default