जिन सरकारी स्कूलों का रिजल्ट खराब रहा, उन स्कूलों के मास्टरों का किया ट्रांसफर

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा जब से शिक्षा मंत्री बने, तब से वो लगातार सक्रिय नजर आ रहे है। वो ऐसे फैंसले ले रहे हैं, जो आज तक किसी नहीं लिए है। इस बार बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम भी कुछ जल्दी आया और उन परिणामों में इस बार सरकारी स्कूलों का काफी दबदबा भी रहा हैं। इसके अलावा भी शिक्षकों और बच्चों के लिए भी कई बड़े फैंसले शिक्षा मंत्री डोटासरा ने लिए है।

जिन स्कूलों का परिणाम अच्छा नहीं रहा, उनका कर दिया ट्रांसफर

अब शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने एक और बड़ा फैंसला लिया है। इस बार उनका फैंसला उन स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापकों के खिलाफ हैं, जिनकी स्कूल का रिजल्ट एकदम खराब रहा हैं। शिक्षा मंत्री ने उन सभी स्कूलों के मास्टरों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन सब का ट्रांसफर कर दिया हैं। ताकि उनको इस गलती का आभास हो और वो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करे। उसके अलावा जिन स्कूलों का रिजल्ट अच्छा रहा हैं, उन टीचरों को शिक्षा मंत्री सम्मानित भी करेंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default