जोधपुर, राजस्थान।
जोधपुर की जय नारायण विश्वविद्यालय में आज छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी और सीनेट अध्यक्ष दिनेश पचारिया के बीच नोंक झोंक हुई। दरअसल सीनेट अध्यक्ष दिनेश पचारिया विश्वविद्यालय में हो रहे एडमिशन को लेकर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर धरना दिया था। यह धरना विश्वविद्यालय में रिविलेशन की हार्ड कॉपी को लेकर था। नियमो के आधार पर रिविलेशन के समय हार्ड कॉपी नहीं ली जाती हैं, लेकिन विश्वविद्यालय हार्ड कॉपी मांग रहा हैं, जिसके कारण छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी।
इस मांग को लेकर सीनेट अध्यक्ष दिनेश पचारिया ने छात्रों के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी में धरना दे दिया। उसी समय यूनिवर्सिटी अध्यक्ष सुनील चौधरी धरना स्थल पर आये और धरना दे रहे छात्रों को वहां से उठने को कहा, जिसको लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में यूनिवर्सिटी प्रशासन के समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। वही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जल्द ही बिना हार्ड कॉपी के रिविलेशन करने की बात कही। जिसके बाद छात्र धरने से उठ गए।
छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी को सीनेट में हराकर अध्यक्ष बने थे दिनेश पचारिया
दोनों ही छात्रनेताओं में पहले से आपसी खींचतान हैं, क्योंकि हाल ही में सीनेट चुनाव में दिनेश पचारिया ने छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी को हरा दिया था, जिसके बाद से ही दोनों नेताओं में आपसी मतभेद हैं।
- संवाददाता त्रिलोक गोयल, जोधपुर


Tnxx for comment