नागौर रेप मामला- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सांसद बेनीवाल ने लिखा पत्र, गहलोत को कहा ऐसा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

अलवर गैंग रेप मामले की तरह ही एक मामला राजस्थान के नागौर जिले में भी आया हैं। नागौर में दिल्ली की रहने वाली 2 युवतियों के साथ सामुहिक ब्लात्कार किया गया, युवतियां नागौर के सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई, लेकिन उस थाने में युवतियों की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। युवतियों ने रिपोर्ट लिखाने की पूरी कोशिश की, पुलिस अधीक्षक से भी बात चीत की, लेकिन फिर भी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। आखिरकार हारकर युवतियों ने दिल्ली में ऑनलाइन मामला दर्ज करवाया हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर राजस्थान पुलिस पर सवालियां निशान उठ गए है। हाल ही में अलवर में इसी तरह की घटना हुई, इस घटना के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिले के एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाने की व्यवस्था की थी, लेकिन इसके बावजूद एसपी भी शिकायत दर्ज नहीं कर रहे है। अब इस मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कठघरे में खड़ा कर दिया हैं।

बेनीवाल ने गहलोत को लिखा पत्र

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर इस पूरे मामले से अवगत कराया हैं। बेनीवाल ने बताया कि कैसे नियमों की धज्जियां खुद एसपी उड़ा रहे है। बेनीवाल ने इस मामले में आईजी स्तर की जांच मांगी हैं और शिकायत दर्ज नहीं करने वाले एसपी को तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग की हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default