नागौर, राजस्थान।
हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए सांसदों ने जीत के बाद अपने क्षेत्र में कदम तक नहीं रखा हैं। अधिंकाश अभी दिल्ली में ही मौजूद है। भाजपा के सांसद शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए बड़े नेताओं से मिल रहे थे, बाकी सांसद जितने की खुशियां मना रहे है, लेकिन राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से जीते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर रहे है।
हनुमान बेनीवाल ने आज सुबह 11 बजे अपने नागौर स्थित आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम रखा, इस कार्यक्रम में नागौर लोकसभा क्षेत्र से कई लोग पहुंचे। लोगों ने अपनी समस्या विधायक को लिखित और मौखिक रूप में दी। विधायक बेनीवाल ने अधिकांश समस्याएं तो फोन करके अधिकारियों को उचित निर्देश दे दिए। बाकी समस्याओं को लेकर हनुमान बेनीवाल ने लोगों को आश्वासन दिया और कहा जल्द ही आपकी समस्याएं सुलझाई जाएगी।

Tnxx for comment