बंजारा समाज ने सांसद बेनीवाल को ज्ञापन सौंपा, मनमर्जी करने पर आंदोलन की चेतावनी

Heera lal bhinchar
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर जिले के ताऊसर गाँव के बंजारा समाज के करीब 300 लोगों पर संकट छाया हुआ है। उनके घरों के हटाने के निर्देश जारी कर देने के बाद ग्रामिणों को समस्या का समाधान करने के लिए हनुमान बंजारा ने जयपुर आवास पर सांसद बेनीवाल से मुलाकात करके ग्रामिणों की समस्या समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। बेनीवाल ने ज्ञापन ग्रहण कर बंजारा समाज को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

सरकार मनमर्जी से मकानों को तोड़ती है तो किया जायेगा आंदोलन:- बेनीवाल 

बेनीवाल ने इस सम्बंध में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी से बात चीत की और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के सामने रखी। बेनीवाल ने इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात की। इसके साथ ही बेनीवाल ने  इस मामले में मनमानी कर बंजारा बस्ती के घरों को तोड़ने पर आंदोलन करनी की चेतावनी भी दी।

बेनीवाल ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार घुमंतु अथवा अर्द्ध घुमन्तु लोगों को 50 गज तक फ्री पट्टा दिया जाता है, लेकिन सरकार आमजन का ध्यान नहीं रख रही हैं। हम आपको बता दे कि ताऊसर में लगभग 300 पक्के मकान बने हुए, इनमें से 150 घरों को कोर्ट ने तोड़ने का आदेश दिया था।

रिपोर्टर:-एच एल भींचर
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default