गहलोत के मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने गहलोत की पुलिस के खिलाफ ही खोला मोर्चा, दोनों आमने-सामने

INC News
0

भरतपुर, राजस्थान।

राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई में एक महिला को उसकी बेटी के सामने ही 5 जनों ने जिंदा जला दिया। जलाने वालों में महिला का पति भी शामिल है। महिला की बेटी ने गहलोत सरकार के मंत्री और भरतपुर विधायक विश्वेन्द्र सिंह से मिलकर फरियाद लगाई और उनको आपबीती सुनाई। इसके बाद विश्वेन्द्र सिंह ने पुलिस और पुलिस अफसरों से काफी नोकझोंक भी कर ली। मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस लापरवाही कर रही हैं, अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही हैं।

गहलोत की पुलिस और मंत्री विश्वेन्द्र सिंह आमने-सामने

वहीं विश्वेन्द्र सिंह का कहना हैं कि पुलिस कैबिनेट मिनिस्टर की बात भी नहीं मान रही हैं और मनमानी कर रही हैं। और तो और पुलिस मुझसे झूठ बोल रही हैं और मैं  इनसे तंग आ गया हूँ।

मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि पुलिस ने मुझसे झूठ बोला जबकि अपराधी अभी तक पकड़ा नहीं गया। मैं उनके झूठ से तंग आ गया हूं। डीप्टी एसपी परमाल नामजद अधिकारी - श्रद्धा पचोरी के बिना दबिश दे रहे हैं। मुझे इस 9 साल की लड़की को न्याय दिलाने के लिये उसके समर्थन में सड़कों पर आने के लिए भरतपुर के लोगों की मदद चाहिए।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default