सीकर लव जिहाद मामला- पुलिस आरोपी और युवती को लाई सीकर, जाने कैसे लड़की को फंसा कर शादी की

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

सीकर में इनदिनों एक लव जिहाद का मामला काफी गर्मा रहा हैं। कस्बे के इमरान भाटी नाम के युवक ने खुद का नाम कबीर शर्मा बताकर शहर में रहने वाली एक हिन्दू युवती से शादी रचा ली, शादी में सब कुछ वैसा ही था, जैसे होता हैं। शादी में फर्जी बाराती भी आये। और तो और आरोपी इमरान भाटी पहले से शादीशुदा हैं और उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोपी की इस करतूत का खुलासा अभी हुआ, इसके बाद आरोपी युवती को लेकर मुंबई भाग गया, जहाँ से पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और अब सीकर ले आई हैं। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

जाने कैसे की थी शादी, उसके बाद क्या हुआ? जाने

आरोपी इमरान भाटी ने कबीर शर्मा बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया, धीरे-धीरे बात शादी तक ले आया। युवक ने अपने परिवार वालो को युवती के परिवारों वालो से मिलाने का प्लान बना लिया। आरोपी इमरान भाटी ने  फर्जी माता-पिता, मामा वगेरा सब रिश्तेदार फर्जी बना लिया। आरोपी के फर्जी परिवार ने जयपुर में लड़की के परिवार से मुलाकात की और आरोप के फर्जी पिता ने अपने आप को ब्रामण बताते हुए सब गोत्र भी बता दिए, जिसके बाद दोनों परिवारों में रजामंदी हो गई और जयपुर में आरोपी युवक और युवती की सगाई कर दी गई।

दोनो की शादी 13 मई को फिक्स की गई और शादी के लिए जयपुर में रिसोर्ट भी बुक किया गया। शादी के दिन युवती का परिवार जयपुर के लोहामंडी स्थित मातेश्वरी रिसोर्ट पहुंच गया। वहा पर दूल्हे के सभी फर्जी रिश्तेदार तिलक लगाकर ब्राह्मण बनकर आये। एकलौती लड़की होने के कारण युवती के पिता ने दहेज में 11 लाख रुपए, 5 लाख के गहने, कपड़े, रिसोर्ट का किराया, खाने-पीने के खर्च के सब रुपये दिए।

शादी के 5 दिन बाद युवती को वापस सीकर भेज दिया गया, युवती के साथ आरोपी युवक इमरान भी पहुंचा और पिता को 5 लाख रुपए की अति आवश्यकता बताई। लड़की के पिता ने 2 लाख 50 हजार रुपये किसी से लेकर युवक को दिए। उसके बाद 17 मई की रात युवती घर से गायब हो गई। लड़की के पिता ने आरोपी से सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन सम्पर्क नहीं होने के कारण पिता ने शादी का एक फोटो लेकर पूछताछ शुरू की, तो पता चला कि आरोपी का नाम कबीर शर्मा नहीं, इमरान भाटी हैं और यह सीकर का ही रहने वाला हैं। आरोपी के तीन बच्चे और पत्नी भी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default