बाड़मेर, राजस्थान।
राजस्थान की धरती पर एक और प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ है, जैसा फिल्मो में होता हैं। बाड़मेर जिले की चौहटन विधानसभा में एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल ने देशी कट्टो से अपने आप को गोली मारी, गोली मारने से पहले युगल ने सेल्फी भी ली और सेल्फी को अपलोड भी किया।
दोनों प्रेमी युगल ने बाड़मेर के लीलासर गांव में आत्महत्या की। बताया जा रहा हैं कि दोनों की जातियां अलग-अलग थी, जिसके कारण शादी नहीं हो सकी तो दोनों ने एक साथ मरना ही मुनासिब समझा।
संभावना है कि दोनों ने एक-दूसरे को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतकों की शिनाख्त शंकर जाट और पन्नू सुथार के रूप में हुई है।
प्रथम दृष्टया पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। युवक के मोबाइल से फोटो भी मिले हैं, जिनमें दोनों ने कनपटी पर कट्टे लगा रखे हैं।



Tnxx for comment