राजस्थान में बच्चों की साइकिल का फिर बदलेगा रंग, केसरिया नहीं काला ही होगा रंग

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान की गहलोत सरकार एक बार फिर बच्चों को मिलने वाली साइकिल का रंग बदलने जा रही हैं। सरकार को भाजपा का केसरिया रंग पसन्द नहीं आया हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आदेश देते हुए कहा हैं कि साइकिल का रंग पहले जैसा ही होगा। उन्होंने कहा कि केसरिया भारतीय जनता पार्टी का पेटेंट नहीं हैं, जय हिंद जय भारत वन्दे मातरम कोई भाजपा लेकर नहीं आई हैं। भाजपा का एक ही उद्देश्य हैं कि वो आरएसएस की विचारधारा प्रत्येक घर मे थोंपे, जिससे आने वाले समय मे उनको राजनीतिक फायदा हो।

कांग्रेस ने 2012 में शुरू की योजना और भाजपा ने 2017 में बदला रंग

यह योजना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले कार्यकाल में शुरू की थी, ताकि बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिले। कक्षा 9 वीं की छात्रा को साइकिल दी जाती हैं। भाजपा सरकार ने 2017 में इस साइकिल का रंग बदलकर केसरिया किया था, उस समय भाजपा पर भगवाकरण का आरोप भी लगा था। अब एक बार फिर इस साइकिल का रंग बदला जा रहा हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default